अगर शादी के बाद पता चले कि पत्नी कुंवारी नहीं है तो लड़के को क्या करना चाहिए?
पहली बात तो यह कि सवाल पूछने वाला लड़का कुंवारा है कि नहीं, पहले खुद से पूछे, वर्ना इस सवाल का कोई मतलब ही नहीं है।
अगर शादी के बाद पता चले कि पत्नी कुंवारी नहीं है तो लड़के को क्या करना चाहिएअब आते हैं मुख्य मुद्दे पर कि मान लो किसी लड़के को शादी की पहली रात को यह पता चले कि जिस लड़की से उसकी शादी हुई वह कुंवारी नहीं है तो उसे क्या करना चाहिए? मैं यहाँ यह बता सकता हूँ कि ऐसी स्थिति में एक लूजर (loser) लड़का क्या करेगा और और एक रीयल मैन (real man) क्या करेगा?
एक लूजर लड़का क्या करेगा?
१. एक लूजर लड़का उस लड़की यानि अपनी पत्नी का अपमान करेगा और साथ ही अपने और पत्नी के मान-बाप को शर्मिंदा करेगा।
२. एक लूजर लड़का सारी ज़िन्दगी इस दुःख में जियेगा कि उसकी ज़िन्दगी बर्बाद हो गई और उसके साथ धोखा हुआ है।
३. हर समय गुस्से से भरा रहेगा और अपनी पत्नी के साथ बुरा व्यवहार करेगा, उसे चुभते हुए ताने मारेगा। या उसे तलाक देने के बारे में सोचेगा।
४. अपनी पत्नी से बदला निकालने के लिए एक्स्ट्रा-मैरिटल extra marital affair (शादी के बाहर अवैध सम्बन्ध) बनाएगा और अपने जीवन को और भी ज्यादा बर्बाद करेगा।
५. और सबसे ज्यादा मुख्य और दुखदायी बात ये कि हमेशा यह कल्पना करके जलेगा कि उसकी पत्नी और पत्नी के पूर्व प्रेमी ने कौन से अंतरंग क्षण एक ही बिस्तर पर बिताये होंगे और हमेशा मन ही मन अपने आपको कमतर आंकते हुए खुद को कोसेगा।
इसके विपरीत एक सच्चा मर्द यानी रीयल मैन ऐसी स्थिति में कुछ अलग ही सोचेगा –
१. पहली बात तो वह अपनी पत्नी से इस बारे में बात ही नहीं करेगा जैसे कि कुछ हुआ ही नहीं !
२. अगर उसने इस बारे में अपनी पत्नी से बात की भी तो वह खुद को बेहतर मानेगा कि उसकी पत्नी ने फाइनली उसे चुना और उससे विवाह करने के लिए अपने प्रेमी को छोड़ दिया।
३. इस बारे में अपने परिवार में किसी भी सदस्य से कोई जिक्र नहीं करेगा। इस राज को वह अपने तक ही रखेगा। न ही कभी वो इस बारे में किसी लूजर मेंटलिटी के इंसान से इस राज को खोलेगा।
४. अपनी पत्नी को और भी प्यार करेगा क्यूंकि उसने अपने पति से कुछ छुपाया नहीं। याद रखिये, पत्नी के पास इस बात को छुपाने के अनेकों बहाने मौजूद हैं !
सच्चाई तो यह है कि आज के समय में जब जीवन के हर क्षेत्र में, चाहे पढाई हो या जॉब, जब लड़के और लड़की हमेशा साथ साथ रह रहे हैं तो कुछ समय के लिए आपस में एट्रैक्शन हो जाना या आपस में शारीरिक सम्बन्ध बन जाना कोई अनोखी बात नहीं है।
मुख्य बात तो यह है कि शादी के बाद पति और पत्नी एक दुसरे के प्रति वफादार रहते हैं कि नहीं? वैवाहिक जीवन में किसी भी और बात के मुकाबले प्यार और विश्वास का होना ज्यादा मायने रखता है।
अगर शादी के बाद पता चले कि पत्नी कुंवारी नहीं है तो ??????
अगर शादी के बाद पता चले कि पत्नी कुंवारी नहीं है तो ??????
.......................................
A woman is like a tea bag - you can't tell how strong she is until you put her in hot water.
A woman is like a tea bag - you can't tell how strong she is until you put her in hot water.